Top News

पुल से नीचे गिरी बाइक, 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

बभनी थाना क्षेत्र के देवरिहवां गांव में हादसे से मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी


सोनभद्र।
जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरिहवां में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिहवां बचरा निवासी हंसलाल पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद शनिवार शाम अपनी बाइक से घर से अरझट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि हंसलाल के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी श्री डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume