सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
डाला। ईंधन बचाने की मुहिम के तहत बुधवार को राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ काफिला छोड़कर सरकारी रोडवेज बस में यात्रा कर कार्यक्रम में शामिल होने डाला से अनपरा रवाना हो गए। राज्य मंत्री क्षेत्र के बाड़ी स्थित अपने आवास से डाला रामलीला सेमैदान तक काफिला के साथ पहुंचे।
वहां से काफिला छोड़कर तेज गर्मी र व चिलचिलाती धूप में सड़क पर खड़े होकर रोडवेज बस रोका और आरक्षित सीट पर बैठ कर यात्रा करते हुए अनपरा एक कार्यक्रम में शामिल - होने रवाना हुए। मंत्री ने कहा कि - उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के आह्वान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं से प्रेरित होकर यह कदम उठाया है। देश में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती खपत को कम करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग बढ़ाना जरूरी है। लोगों से अपील किया कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ताकि ईंधन की बचत हो सके।
रोडवेज बस पर चढ़ते राज्यमंत्री
मंत्री का सड़क पर खड़े होकर रोडवेज बस को रोकना और उसमें सफर करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

إرسال تعليق