सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर रामविलास साहनी
*घोरावल विधानसभा के करही गांव में दर्दनाक अग्निकांड, किसान का सबकुछ जलकर खाक*
*घोरावल, सोनभद्र।* घोरावल विधानसभा क्षेत्र के करही गांव में दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी *अजीत मौर्या पुत्र हरीश चंद्र मौर्या* के घर के बाहर अचानक लगी आग में भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने से *दो भैंस जिंदा जल गईं, 5 क्विंटल अनाज, भूसा, कई साइकिल* व अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अजीत मौर्या का परिवार खेती-किसानी पर निर्भर है। एक ही दिन में पशुधन और सालभर की मेहनत से रखा अनाज जल जाने से परिवार पर आर्थिक संकट टूट पड़ा है।
*घटना का विवरण:*
ग्रामीणों के अनुसार आग आज दिन मे अज्ञात कारणों से लगी। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक सब कुछ जल चुका था। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।
*मांग:*
1. जिला प्रशासन तत्काल मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को *आपदा राहत कोष* से उचित मुआवजा दे।
2. मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर *पशुधन हानि योजना* के तहत राहत दिलाई जाए।
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए गांव में *अग्निशमन व्यवस्था* सुनिश्चित की जाए।
*आम आदमी पार्टी घोरावल विधान सभा उपाध्यक्ष राजेश कुमार* एवं समाजसेवियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की अपील की है।



إرسال تعليق