Top News

डीआईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र का वार्षिक निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शाखावार गहन मुआयना

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र में पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा दिनांक 05 मई 2026 को वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन/कार्यालय परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का अभिवादन ग्रहण किया।

इसके उपरांत पुलिस कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने पत्र व्यवहार, आंकिक, अभियोजन एवं अपराध शाखा सहित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों की गुणवत्ता, रख-रखाव, लंबित मामलों के निस्तारण एवं विवेचना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं डीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।

 *रिपोर्ट- थाना चोपन निरीक्षण* 


व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश

थाना चोपन पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा विधिवत सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार व साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

आईजी ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, गैंग पंजीकरण को प्रभावी बनाने, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया।


मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। महिला बीट में उत्कृष्ट कार्य हेतु म0आ0 प्राची शुक्ला को सम्मानित किया गया। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड व डिजिटल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों से संवाद कर उनके योगदान की सराहना की गई और उन्हें सम्मान स्वरूप साफा भेंट किया गया।


अंत में आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पारदर्शी पुलिसिंग, त्वरित समस्या समाधान, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनसामान्य के साथ संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।




Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume