Top News

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

88 हजार से अधिक मामलों का हुआ समाधान, ₹26 करोड़ से ज्यादा की राशि पर बनी सहमति


सोनभद्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी सफलता हासिल हुई। लोक अदालत के दौरान कुल 88,026 मामलों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न वादों में ₹26,44,64,438 की समाधान राशि तय की गई। इस उपलब्धि को न्यायिक व्यवस्था में त्वरित एवं सुलभ न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती रचना अरोड़ा, एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश संदीप गुप्ता-II, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी गोविन्द मोहन, अपर जनपद न्यायाधीश विपिन कुमार-III, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज, सिविल जज सीनियर डिवीजन डा. रामेश्वर दयाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश राहुल, अपर सिविल जज अजय सिंह-II, सिविल जज राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

लोक अदालत के दौरान बैंकों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने बैंक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाते हुए आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाधीश राहुल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को त्वरित, सरल एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume