सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र । सोनभद्र एसपी ने अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण तथा चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।प्रकरण थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया बरामदगी प्रकरण में पूर्व में चोरी के लोहे के सरिया (कीमती लगभग ₹2,40,000/-) से लदा एक पिकअप वाहन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस कार्यवाही विवेचना एवं
लगातार की जा रही दबिश के क्रम में आज तीसरे वांछित अभियुक्त/कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया है।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कबाड़ की दुकान खोलकर एक नंबर की आड़ में कई वर्षों से चल रहे अवैध कारोबारी गैंग को पकड़ने में कामयाब रहे दो आरोपी पहले पकड़े गए तीसरा आरोपी सरगना अभियुक्त अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर, हे0का0 राम जी, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र।

Post a Comment