Top News

पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 3.345 किलो अवैध गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी


सोनभद्र।
जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 3.345 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

 *पहली कार्रवाई में महिला गिरफ्तार* 

थाना पिपरी पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रेनुकूट के पूर्वी छोर के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजा लेकर रेलवे कॉलोनी की ओर जा रही है। पुलिस ने रेलवे बिजली पावर हाउस के पास संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 1.420 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान विमला देवी पत्नी स्वर्गीय रामलाल निवासी चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर-03 रेनुकूट थाना पिपरी के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

*दूसरी कार्रवाई में युवक दबोचा गया* 

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीम रेलवे ग्राउंड के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 

*तलाशी में उसके पास से 1.925 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ पहाड़ी पुत्र स्वर्गीय शंकर निवासी वार्ड नंबर-08 तुर्रा थाना पिपरी बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 *बरामदगी का विवरण* 

कुल बरामद गांजा – 3.345 किलोग्राम

 *गिरफ्तार आरोपी* 

• विमला देवी निवासी रेनुकूट

• सुनील कुमार उर्फ पहाड़ी निवासी तुर्रा

 *कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम* 

उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी मुन्ना सिंह यादव, मुख्य आरक्षी अनिल कुशवाहा, आरक्षी सुभाष कुमार एवं महिला आरक्षी गरिमा थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume