अधिकारी-कर्मचारियों ने सीआईएसएफ मैदान व मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा भारत सरकार के “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान” के अंतर्गत कॉलोनी परिसर में प्रत्येक रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 24 मई 2026 को कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान एवं शिव मंदिर प्रांगण में सुबह 7 बजे से मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान सीजीएम इं. अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है, साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपने आवास एवं कार्यस्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं बीमारियों का अंत होता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा घरेलू कचरे को बैक लेन में न फेंककर कूड़ेदान अथवा कचरा वाहन में ही डालने की अपील की।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार स्वच्छता पखवाड़े के तहत आगामी दिनों में भी परियोजना परिसर में विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा। अगले रविवार को सीआईएसएफ ग्राउंड के शेष हिस्से में श्रमदान कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सीजीएम ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लेने की अपील की।
अभियान में अधीक्षण अभियंता इं. उत्पल शंकर, इं. कृपा शंकर सचान, इं. महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. रामज्ञान सिंह, इं. ज्ञानेंद्र सिंह, इं. डीके विकल, इं. वृजेंद्र सिंह, इं. प्रभाकर सिंह, इं. विजय यादव, इं. मनोज यादव, इं. रमेश कुमार, इं. प्रमोद यादव, इं. अरुण कुमार, सहायक अभियंता इं. पंकज पांडेय, इं. सुरेश मौर्य, इं. विजय कुमार, इं. पुरुषोत्तम कुमार, इं. त्रियुगी नारायण, इं. राजेश सिंह, इं. भरत सिंह मौर्य, इं. अरविंद सिंह, इं. अनिल कनौजिया, इं. एलबी यादव,
लेखाधिकारी ए.के. चौधरी, चीफ केमिस्ट दिनेश सिंह, अवर अभियंता डी.एस. यादव, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, श्याम सुंदर तिवारी, बृज बिहारी यादव, रघुपति, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, राजकुमार यादव, सीलियम मसीह, राकेश जायसवाल, इंद्रेश सिंह, रविकांत गौड़, प्रमोद मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, सूरज गुप्ता, नीरज जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अभय सिंह, सुधीर पटेल, प्रभाकर सिंह, राकेश चौहान, सतेंद्र मौर्य, अश्विनी कुमार, श्याम बिहारी सिंह, सतीश सिंह, इंद्रजीत, विकास कुमार, शिव सिंह, आराध्या शुक्ला, अर्थ वर्मा, संजना कुमारी, अस्मिता कुमारी एवं जया कुमारी सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









Post a Comment