Top News

29 मई को होगा ऐतिहासिक पत्रकार सम्मान समारोह, आयोजन को सफल बनाने हेतु सौपी गई जिम्मेदारियां

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


पत्रकारों की एकजुटता का दिखा दम, ओबरा में पत्रकारिता दिवस को लेकर बनी भव्य रणनीति


सोनभद्र/ओबरा।
नगर के चिल्ड्रन पार्क में रविवार को पत्रकारिता दिवस एवं आगामी पत्रकार सम्मान समारोह को लेकर पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रंगेश सिंह ने की, जिसमें 29 मई को आयोजित होने वाले भव्य पत्रकार सम्मान समारोह की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ समाज का सजग प्रहरी भी है। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान के लिए आयोजित होने वाला यह समारोह न केवल मीडिया कर्मियों का उत्साहवर्धन करेगा, बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा और ऊर्जा भी प्रदान करेगा।


बैठक के दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पत्रकार साथियों ने अपने सुझाव रखते हुए आयोजन को यादगार बनाने पर जोर दिया। साथ ही समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की बात भी कही गई।


इस अवसर पर पिडी राय, मनमोहन शुक्ला, शिशिर शर्मा, कृपाशंकर पांडे, कन्हैया कुमार केसरी, महेश अग्रहरी, मुस्ताक अहमद, किरण गौड़, राजू चौधरी, अनिल जायसवाल, सौरव गोस्वामी, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, रामप्यारे सिंह, अभिषेक पांडे, राकेश अग्रहरी, राजू जायसवाल, कमाल अहमद, उत्तम सिंह एवं अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


बैठक का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में अध्यक्ष रंगेश सिंह ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रस्तावित पत्रकार सम्मान समारोह पत्रकारों की एकता, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक बनेगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume