Top News

“78 साल बाद भी जनता पूछ रही सवाल — आखिर देश और समाज को मिला क्या?”


सोन की आवाज न्यूज़ प्रधान संपदक

गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का युवा क्रांतिकारी संतोष ठाकुर का आह्वान”


उत्तर प्रदेश ।
कर्म योगी विचार क्रांति मंच के माध्यम से युवा क्रांतिकारी संतोष ठाकुर ने देश की वर्तमान व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी आम जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब समाज को गंभीरता से यह सोचने की जरूरत है कि आखिर इतने वर्षों में देश और समाज को वास्तविक रूप से क्या हासिल हुआ।

संतोष ठाकुर ने कहा कि एक ओर सरकार प्लास्टिक उद्योगों और बड़ी कंपनियों को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की जाती है। उन्होंने इसे सरकार की “दोहरे मापदंड” वाली नीति बताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था से न पर्यावरण सुरक्षित होगा और न ही गरीबों का कल्याण संभव है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है और गरीब, किसान, मजदूर व बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, जबकि सत्ता और व्यवस्था से जुड़े लोग लगातार लाभ उठा रहे हैं।


युवा क्रांतिकारी संतोष ठाकुर ने कहा कि “काला धन वापस लाने” और “भारत को विश्व गुरु बनाने” जैसे बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन आज भी भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों में मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि काला धन आम जनता के पास नहीं बल्कि सत्ता और तंत्र से जुड़े लोगों के बीच सिमट कर रह गया है।

सीमाई सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य देश अपनी सीमाओं को मजबूत करने के लिए ठोस दीवारें और सुरक्षा तंत्र तैयार कर रहे हैं, लेकिन भारत में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है।

अंत में संतोष ठाकुर ने देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं से एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है तो “गरीबी हटाओ, बेरोजगारी मिटाओ, भ्रष्टाचार खत्म करो” का जनआंदोलन खड़ा करना होगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume