Top News

मेधावी छात्रों का होगा भव्य सम्मान, 20 मई को ओबरा में सजेगा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026

 


10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मातृत्व फाउंडेशन करेगा सम्मानित

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


ओबरा/सोनभद्र।
शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रही संस्था मातृत्व फाउंडेशन सोनभद्र द्वारा आगामी 20 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से होटल कलश, ओबरा में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ओबरा, चोपन और डाला क्षेत्र के सभी विद्यालयों से मेधावी विद्यार्थियों की सूची आमंत्रित की गई है, ताकि योग्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके।

फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सम्मान देना ही नहीं, बल्कि सभी प्रतिभाशाली बच्चों को एक छत के नीचे लाकर उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा जगाना भी है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग, अभिभावक एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे।

मातृत्व फाउंडेशन के इस प्रयास को क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा सम्मान की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।



Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume