वार्ड नंबर 2 में बनी नाली “गायब”, उठे गंभीर सवाल

 


करोड़ों की योजना पर पानी, गुणवत्ता पर सवाल और जांच की मांग तेज

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र (डाला)।
नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर 2 में निर्मित कवर्ड नाली के गायब होने का मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। वर्ष 2023 में जनबुद्दीन के घर से शंभु के घर तक बनाई गई यह नाली अब अपने स्थान पर दिखाई नहीं दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार टेंडर की शर्तों में नाली की गुणवत्ता कम से कम पांच वर्षों तक बनाए रखने और किसी भी प्रकार की खराबी होने पर ठेकेदार द्वारा मरम्मत कराना अनिवार्य था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही महीनों में नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खत्म हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण नाली जल्दी ही टूटकर बिखर गई। अब नगर पंचायत द्वारा दोबारा नाली निर्माण की तैयारी की चर्चा ने लोगों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि जब मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी, तो फिर से सरकारी धन खर्च कर निर्माण क्यों कराया जा रहा है। इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और संभावित गड़बड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

मामले को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सार्वजनिक धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वार्डवासियों को स्थायी सुविधा मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume