लखनऊ में 28 अप्रैल को परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी जी महाराज का आगमन


सोन की आवाज रिपोर्टर लखनऊ


कार्यकर्ता बैठक के साथ भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकाल का होगा शुभारंभ, राज्यपाल भी रहेंगी मौजूद


लखनऊ।
परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी जी महाराज का 28 अप्रैल 2026 को लखनऊ आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकाल का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आदरणीय एन. पी. सिंह (पूर्व आईएएस) भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume