सोन की आवाज रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह
ओबरा (सोनभद्र): ओबरा नगर के वार्ड नंबर 15, न्यू कॉलोनी में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक स्थानीय महिला ने नगर पंचायत प्रशासन और पड़ोसियों पर मिलीभगत कर उनकी निजी जमीन पर अवैध रूप से नाली निर्माण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
*क्या है पूरा मामला?*
प्रार्थिनी श्रीमती ज्ञानेश्वरी देवी (पत्नी श्री जवाहर लाल सिंह) के अनुसार, न्यू कॉलोनी स्थित उनके 80 \times 51 के प्लॉट के सामने 12 फीट का प्रस्तावित रास्ता है। अभिलेख में दर्ज है। वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा यहाँ सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञानेश्वरी देवी का आरोप है कि उनके पड़ोसी छेदी लाल के कहने पर उनकी 2 फीट निजी जमीन दबाकर नाली बनाई जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है।
*अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी शुरू हुआ काम*
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने करीब कार्य शुरू होने के एक माह पहले ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (E.O.) और जूनियर इंजीनियर (J.E.) को सूचित किया था। और अपना पिलर भी लगाया गया था। लेकिन ठेकेदार के द्वारा उस पिलर को उखाड़ कर नाली का कार्य किया जा रहा है। उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उनकी निजी जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा। हालांकि, अब दोबारा पड़ोसी के दबाव में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
*मानसिक तनाव में परिवार*
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जमीन ज्ञानेश्वरी देवी की है, लेकिन ठेकेदार के मुंशी और कर्मचारी पड़ोसी की सलाह पर काम कर रहे हैं। इस विवाद के कारण पीड़िता और उनके पति अत्यंत मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
न्याय की मांग
पीड़िता ने नगर अध्यक्ष को पत्र सौंपकर मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण को रोका जाए और उन्हें उनकी जमीन पर शांतिपूर्ण ढंग से काबिज रहने का आदेश दिया जाए।

Post a Comment