बूथ मजबूती का बिगुल: चोपन में सपा की जोन-सेक्टर बैठक में गूंजा 2027 का रणघोष

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह

पीडीए समाज को सशक्त बनाने का संकल्प, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने की अपील


चोपन, सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी की जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक चोपन नगर में जोन प्रभारी नजमुद्दीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया, जिसमें विधानसभा ओबरा के प्रभारी एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  दीपचंद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए  दीपचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ को मजबूत करने का काम करें, क्योंकि आने वाला 2027 का चुनाव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को सशक्त और सम्मान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह समय है जब हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाए।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओबरा सुनील गौड़, रमेश यादव, परमेश्वर यादव, नरेश यादव, सभासद अंकित रावत, सभासद दल्लू यादव, नसरुद्दीन, सत्यदेव पांडे, जाकिर हुसैन, उपेंद्र सेन, दीना सेठ, अखिलेश यादव एवं सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारे लगाते हुए माहौल को जोश से भर दिया—

"जय समाजवाद! जय अखिलेश यादव! जिंदाबाद!"

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume