Top News

11 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 लोग जिंदा जले – इलाके में मचा हड़कंप

 मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कई वाहन चकनाचूर, आग में जिंदा जले लोग 

सोन की आवाज रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान



मिर्जापुर जनपद के थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। 

बड़का घुमान भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से अल्टो कार, बोलेरो और एक ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो और अल्टो कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर सर्विस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों को बचाने का मौका तक नहीं मिल सका।

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के अनुसार, इस भीषण हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 9 लोग जिंदा जल गए। बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं एक स्विफ्ट डिजायर कार में केवल चालक सवार था, जिसकी भी जलकर मौत हो गई।

इसके अलावा ट्रक के खलासी की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जलकर मरने वालों और घायल ट्रक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।


इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है और प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume