सभासद ने परिजनों और चहेतों की नियुक्ति पर उठाए गंभीर सवाल, जांच की मांग
सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की गई भर्तियों को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। वार्ड नंबर 05 के सभासद राजू साहनी ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदार पर गंभीर आरोप ल
गाए हैं।सभासद का आरोप है कि आउटसोर्सिंग ठेकेदार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों की अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कथित तौर पर एक सभासद के परिजनों और उनके करीबी मित्रों को अनुचित तरीके से नौकरी पर रखा है, जो पूरी तरह नियम विरुद्ध है।
राजू साहनी ने इसे भाई- भतीजावाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि इस तरह की नियुक्तियां न केवल विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती हैं, बल्कि योग्य और जरूरतमंद अभ्यर्थियों के अधिकारों का भी हनन करती हैं।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमों के खिलाफ की गई नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सभासद ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।
इस मामले के सामने आने के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Post a Comment