Top News

कुलडोमेरी-कोटा के स्कूली बच्चों के लिए एनसीएल की पहल, नियमित मिलेगा पोषण पेय

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग एवं एनसीएल सिंगरौली परियोजना ने विशेष पहल की है। एनसीएल सिंगरौली और श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट, बंगलौर के सहयोग से कुलडोमेरी एवं कोटा न्याय पंचायत के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रातःकालीन पोषण पेय कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अनपरा कॉलोनी स्थित मिनिस्ट्रीयल मनोरंजन केंद्र के सभागार में हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पोषण की कमी को दूर करने के साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। योजना के तहत विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से पोषण पेय उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस पोषण पेय में आयरन, विटामिन-बी समूह, ओमेगा-3, तरल वसा और आयोडीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं। नियमित सेवन से बच्चों के दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद मिलने तथा उनके स्वास्थ्य एवं विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चोपन, एनसीएल सिंगरौली के सीएसआर प्रबंधक राजाराम तथा श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा म्योरपुर ब्लॉक की एआरपी शिवप्रिया, शिक्षक संघ परिवार से सुनील शर्मा, प्रदीप सिंह एवं आनंद द्विवेदी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रधानाध्यापक मनोज सिंह एवं सुशील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं वरिष्ठ प्रधानाध्यापक देवेंद्र गुप्ता, तुलिका विश्वकर्मा, चिंता देवी एवं सीमा के साथ कुलडोमेरी और कोटा न्याय पंचायत के संकुल प्रभारी अटल बिहारी बैस एवं विजेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक विक्रमराम, रविंद्र कुमार एवं राजेश कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल बच्चों को नियमित पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास की दिशा में उपयोगी साबित होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume