Top News

*रामनगर पुलिस की तत्परता: पंचवटी तिराहे पर लगे 3 किमी लंबे भीषण जाम को 2 घंटे में खुलवाया, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा व टीम की चहुंओर प्रशंसा*

 


 *सम्पादक:–रामाश्रयबिंद* 

 *ब्यूरो रिपोर्ट दैनिक सोनभद्र उजाला एवं सोन की आवाज न्यूज़*

 *क्राइम ब्यूरो चीफ शेख टीपू सुल्तान कि विशेष रिपोर्ट* 

 *वाराणसी।* 



जनपद वाराणसी के कमिश्नरेट अंतर्गत रामनगर थाना पुलिस की मुस्तैदी और जनसेवा की भावना एक बार फिर धरातल पर देखने को मिली। बीती रात पंचवटी तिराहे के समीप एक भारी-भरकम लोडेड ट्रक अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर बंद हो गया। मोड़ पर वाहन के खड़े होने से दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और देखते ही देखते 2 से 3 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया।

 *एक सूचना पर 5 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस* 

भीषण जाम और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ( *जिला अध्यक्ष चंदौली* ) *शेख टीपू सुल्तान* द्वारा तत्काल रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक *संजय मिश्रा* को दूरभाष पर मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने त्वरित संज्ञान लिया और महज 5 मिनट के भीतर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच मोर्चा संभाल लिया।

 *2 घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से जाम खुलवाया रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा जी ने* 

रात करीब 9:30 बजे से शुरू हुए इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए थाना प्रभारी ने तत्काल मैकेनिक की व्यवस्था करवाई। बिना ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त मदद के, रामनगर थाने की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक तरफ जहां छोटी गाड़ियों की वैकल्पिक निकासी जारी रखी, वहीं दूसरी ओर रात 11:30 बजे तक अथक प्रयास कर बंद पड़े ट्रक को ठीक कराकर रवाना करवाया।

 



*इस दौरान मौके पर मुस्तैद रहे:* 

 *संजय मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, रामनगर* 

 *आदित्य राय, उप-निरीक्षक* 

 *शिवम सोनी, उप-निरीक्षक* 

 *ओम प्रकाश सिंह, उप-निरीक्षक* 

एवं अन्य पुलिस बल

पूरी टीम ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए आम जनता और मालवाहक चालकों को बड़ी राहत दिलाई।

 *दैनिक सोनभद्र उजाला एवं सोने की आवाज न्यूज़ परिवार एवं* 

 *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग कि अधिकारियों से सराहनीय कार्य के संज्ञान की अपील* 

दैनिक सोनभद्र उजाला एवं सोन की आवाज न्यूज़ परिवार एवं 

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की ओर से काशी जोन प्रभारी *गौरव बंसल* से सादर अनुरोध किया गया है कि विषम परिस्थितियों में जनहित में त्वरित एक्शन लेने वाले प्रभारी निरीक्षक *संजय मिश्रा* और उनकी संपूर्ण टीम के इस सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए उन्हें पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया जाए।

*इस घटना क्रम में भी आवारा पशुओं कि रही गुस्ताखी*



रात्रि के समय जब भारी भरकम लोड होने के कारण वाहन जब पंचवटी त्रिमुहानी से मुड़ रहा था तब सामने बैठे गौवंश की वजह से वाहन को लंबा टर्न लेना पड़ा उसी एन मौके पर वाहन तकनीकी खराबी की वजह से बन्द हो गया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया गनीमत रही कि रामनगर थाना प्रभारी *संजय मिश्रा जी* ने समय पर मोर्चा संभाला अन्यथा एक भीषण जाम लग सकता था । हालांकि जो भी था मगर पूरी रामनगर थाना बधाई के पात्र हैं।

 *दैनिक सोनभद्र उजाला एवं सोन की आवाज न्यूज़ परिवार कि तरफ से रामनगर थाने के पुलिस के सभी सम्मानित सदस्यों को बहुत बहुत बधाई।*





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume