Top News

ठेला-रेहड़ी वालों ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को पत्र देकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की लगाई गुहार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा बाजार में नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा डिवाइडर निर्माण जहां यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है, वहीं सड़क किनारे ठेला-रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य के चलते वर्षों से सड़क किनारे कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

ठेला-रेहड़ी संचालकों ने अपनी समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी दुद्धी को पत्र सौंपकर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि वे यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने अथवा अतिक्रमण करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनके लिए ठेला-रेहड़ी ही परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में यदि उन्हें बाजार से पूरी तरह हटा दिया गया तो परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर निर्माण के साथ ही ठेला-रेहड़ी संचालकों के लिए बाजार में उचित एवं सुरक्षित वेंडिंग जोन या वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए। इससे एक ओर बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर छोटे दुकानदारों की आजीविका भी सुरक्षित रह सकेगी।

ठेला-रेहड़ी संचालकों का कहना है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और निर्धारित स्थान पर ही अपना कारोबार करना चाहते हैं। उनका आग्रह है कि डिवाइडर निर्माण के कारण प्रभावित होने वाले दुकानदारों के लिए प्रशासन जल्द से जल्द कोई व्यावहारिक समाधान निकाले।

वहीं, दुकानदारों ने संकेत दिया है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखेंगे और अपनी आजीविका बचाने के लिए आवाज उठाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume