Top News

दो साल से सात गांवों में नहीं पहुंचा जल जीवन मिशन का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

रोड चौड़ीकरण का हवाला देकर जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं लापरवाही? 550 KL की पानी टंकी बनकर तैयार, फिर भी नलों में नहीं आया पानी


चतरा ब्लॉक, सोनभद्र। 
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन—‘हर घर नल से जल’ योजना पर चतरा ब्लॉक क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं। नेवारी, कुदर, सिरसी, कीरहुलिया, पड़री, लेड़ुआ और पटना समेत सात गांवों में पिछले करीब दो वर्षों से योजना के तहत सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत डोमरीया के चरका गांव में 550 KL क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। इसी टंकी से आसपास के गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी है। इसके बावजूद सात गांवों के ग्रामीण आज भी नियमित पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर जल जीवन मिशन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी लगातार मामले को टाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण पाइपलाइन अथवा जलापूर्ति में कोई तकनीकी बाधा है तो उसे दूर करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है, न कि वर्षों तक ग्रामीणों को पेयजल से वंचित रखना।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सरकार की ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें अपने घरों में नल से पानी नहीं मिल पा रहा है।


ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल जीवन मिशन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सातों गांवों में जलापूर्ति की स्थिति की जमीनी जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा जल्द से जल्द नियमित पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए दो वर्षो

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume