Top News

*वाराणसी कमिश्नरेट: फूलपुर प्रभारी निरीक्षक पर गिरी प्रशासनिक गाज, जनविरोधी रवैये और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद भेजे गए पुलिस लाइन*

 

 *दैनिक सोनभद्र उजाला विशेष रिपोर्ट* 

 *शेख टीपू सुल्तान क्राइम ब्यूरो चीफ, वाराणसी मंडल दैनिक सोनभद्र उजाला* 

 


*वाराणसी* ।
कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनमानस को न्याय दिलाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा की गई मासिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद फूलपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से आम जनता और गरीबों को परेशान करने वाले प्रभारी निरीक्षक *राजीव कुमार सिंह* को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की जनता और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

गरीबों और आम जनता पर रौब, अपराधियों पर मेहरबानी

फूलपुर क्षेत्र से लगातार यह शिकायतें सामने आ रही थीं कि पूर्व प्रभारी निरीक्षक अपराधियों और भू-माफियाओं पर नकेल कसने के बजाय आम जनता और गरीब तबके के लोगों को निशाना बना रहे थे।

 *अवैध वसूली का आरोप:* रामपुर चौराहे सहित विभिन्न क्षेत्रों में गरीब दोपहिया वाहन चालकों को बेवजह रोककर डराना, धमकाना और अवैध वसूली का दबाव बनाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका था।

 *दुकान के अंदर से बाइक सीज करने का मामला:* विगत दिनों एक युवक की बाइक को दुकान के भीतर से जबरन खींचकर सीज करने और पैसों की मांग करने का गंभीर मामला सामने आया था, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त था।

 *अपराध नियंत्रण में शिथिलता:* गंभीर आपराधिक मामलों और क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल आम नागरिकों पर रौब झाड़ना और वर्दी का धौंस दिखाना जारी था।

 *वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ पत्रकार शेख टीपू सुल्तान की शिकायत के बाद हरकत में आया आलाकमान* 


राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शेख टीपू सुल्तान ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर *मोहित अग्रवाल* और डीसीपी सहित उच्चाधिकारियों को साक्ष्यों के साथ विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा था। इस शिकायत में प्रभारी निरीक्षक के मनमाने रवैये, अवैध वसूली के खेल और आम जनता के उत्पीड़न की कड़ी आलोचना करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में कड़ा रुख अपनाया और स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में लापरवाही व जनता से दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

नतीजतन, प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया।

कमिश्नरेट का स्पष्ट संदेश

पुलिस आयुक्त की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से कमिश्नरेट के अन्य थानों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को साफ हिदायत दी गई है कि खाकी का रौब अपराधियों पर दिखना चाहिए, न कि बेबस और गरीब जनता पर।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume