Top News

माधवेंद्र सिंह बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के सोनभद्र जिला सचिव

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की उत्तर प्रदेश राज्य समिति ने अनपरा निवासी माधवेंद्र सिंह को संगठन का सोनभद्र जिला सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन की ओर से 16 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश महासचिव देश दीपक मिश्रा के अनुसंशा एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की सहमति से माधवेंद्र सिंह को सोनभद्र जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई है कि माधवेंद्र सिंह संविधान एवं संगठन के अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात भी पत्र में कही गई है।

नियुक्ति की प्रतिलिपि श्रम विभाग के संबंधित अधिकारियों, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय कार्यालय तथा अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित  में खुशी का माहौल बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume