सोने की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर कमलेश कुमार सिंह
कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत, सेवा एवं जनकल्याण का लिया संकल्प
सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित बाइक यात्रा का सुकृत में भव्य स्वागत किया गया।
वाराणसी से बरगढ़ नगर तक बाइक से निकली सेवा संकल्प यात्रा के सुकृत स्थित देवो महेश कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही सेवा संकल्प अभियान 2026 का प्रमुख उद्देश्य है।
बाइक यात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम स्थल: देवो महेश कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सुकृत, सोनभद्र।


Post a Comment