Top News

*महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि बनी वर्ल्ड क्लाइमेट-चेंज फाउंडेशन की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

*पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अधिक से अधिक  पौधे लगाने का किया आह्वान, बोली —‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’*


ओबरा/सोनभद्र।
पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में वर्ल्ड क्लाइमेट- चेंज फाउंडेशन की तरफ से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, हरिद्वार को वर्ल्ड क्लाइमेट-चेंज फाउंडेशन का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से जारी नियुक्ति प्रमाणपत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति 22 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।

वर्ल्ड क्लाइमेट-चेंज फाउंडेशन की ओर से जारी प्रमाणपत्र में उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और संस्था के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था का मुख्य संदेश ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि ने संस्था से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने संस्था  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिकाधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए आज उठाया गया छोटा कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी सौगात बन सकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।

फाउंडेशन ने उम्मीद जताई है कि महामंडलेश्वर सरितानंद गिरि के जुड़ने से पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के संदेश को व्यापक स्तर पर जनसमुदाय तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume