Top News

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

खेत में काम कर रहे अधेड़ को जहरीले सर्प ने डंसा, मौत


विंढमगंज/सोनभद्र।
थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां की गुरुवार शाम जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, असर्फी भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम, मेदनीखाड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह सुखड़ा से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां सहित अन्य लोग अस्पताल में मौजूद रहे।

चिकित्सक की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

बताया गया कि असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume