Top News

नरहटी में दुर्गा पूजा व रामलीला मंचन करने हेतु बैठक सम्पन्न प्रधान प्रतिनिधि सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई, छोटे लाल जायसवाल चुने गए समिति के अध्यक्ष

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


कोन सोनभद्र । 
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के नरहटी गांव में रानी दुर्गा पूजा स्थान पर आदर्श नवयुवक मंगल दल की बैठक हुई। यह बैठक 25 सितंबर 2026 को दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन कराने के लिए आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री छोटे लाल जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 दिनों का होगा। इसमें भव्य पंडाल, उचित प्रकाश और बैठने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

लोगों ने अपने विचार रखे। पिछले साल समिति के पास बचे हुए पैसों का हिसाब भी किया गया। कार्यक्रम कैसे होगा, इस पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान विद्यासागर गुप्त, राकेश कुमार, बजरंगी लाल, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, सोहन सिंह, यतीन्द्र नाथ, मनीष कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, डॉ. अक्षय लाल पासवान, संतोष कुमार, सचिन कुमार, इंद्रदेव यादव, पंकज कुमार, रामनारायण साव, मुकेश कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार, रुपेश कुमार, श्यामसुंदर कमला कांत, मानिक चंद यादव सहित कई अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार जायसवाल ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume