Top News

श्री राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन संध्या से भक्तिमय हुआ अनपरा

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
वार्ड नंबर 11 भरत नगर (अनपरा गांव) स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन में सहभागिता की। देर तक चले भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर के संरक्षक आर.डी. सिंह की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर बृज बिहारी सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणधीर सिंह, आदित्य परमार, महेंद्र सिंह, मन्नू शर्मा, पृथ्वीराज सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume