Top News

बच्चों के सपनों में रंग भरते डीएम, ‘मेरे सपनों का भारत’ में थामा ब्रश

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, डीएम ने बढ़ाया उत्साह


सोनभद्र, 18 सितंबर।
बच्चों की कल्पनाओं में सजे विकसित भारत के सपनों को शुक्रवार को रंगों का खूबसूरत मंच मिला। सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने रंगों के माध्यम से समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत की तस्वीरें उकेरीं।

बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उनकी पेंटिंग देखीं और प्रतिभा की सराहना की। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए डीएम ने खुद ब्रश और रंग थामकर चित्र में रंग भरे। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे भी खिल उठे।

डीएम ने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उन्हें देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने बच्चों को आगे भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिड-डे-मील की भी परखी गुणवत्ता

विद्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता और व्यवस्था भी देखी। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume