Top News

एस.एन.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 



चोपन, सोनभद्र।
श्रद्धा नन्द गोस्वामी (एस.एन.जी.) पब्लिक स्कूल में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अपना दल के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर अक्षत एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दो समूहों में विभाजित किया गया। ग्रुप ‘ए’ के कप्तान शाहिल अंसारी एवं ग्रुप ‘बी’ के कप्तान धीरेंद्र कुमार बनाए गए। दोनों टीमों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण के साथ-साथ आकर्षक समूह गीत भी प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में शाहिद हुसैन, ललन प्रसाद, अंजली श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, अजय कुमार, ट्विंकल सिंह, स्नेहा कुमारी, संजना कुमारी, अमन अख्तर, आफरीन, सरिता विश्वकर्मा, आकांक्षा मिश्रा, निकिता पांडेय, विवेक गोस्वामी, प्रदीप केशरी सहित अनेक अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के समन्वयक संतोष तिवारी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और शिक्षक सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume