Top News

साधु बनकर पहुंचे थे घर, लापता बेटे का रूप धरकर बनाया भावनात्मक दबाव; डर-अंधविश्वास का भी लिया सहारा

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


13 साल से लापता युवक बनकर मां से ठगने वाले थे ₹5 लाख, चार गिरफ्तार

सोनभद्र। चोपन पुलिस ने 13 साल से लापता युवक बनकर उसके परिजनों को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साधु का वेश धारण कर परिवार से संपर्क किया और खुद को लापता युवक बताकर पहले छह लाख रुपये की मांग की। डर और अंधविश्वास का सहारा लेकर बाद में पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने परिवार को बीमारी और बर्बादी का भय दिखाया। बेटे के मिलने की उम्मीद में परिवार ने रुपये जुटाने शुरू कर दिए और यहां तक कि मकान, जमीन व पशु गिरवी रखने की तैयारी कर ली। आरोपियों के बताए खाते में एक लाख रुपये भेजे जाने के बाद भी लगातार और रुपये मांगे जाने लगे, जिससे परिजनों को शक हुआ और उन्होंने चोपन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए झुरा गोसाई, सिन्टू, सेहालु उर्फ सेलू और संगल प्रसाद, निवासी बलरामपुर, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ऐसे परिवारों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की, जिनके परिजन लंबे समय से लापता हों। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume