Top News

*डीआईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने पुलिस लाइन एवं थाना रॉबर्ट्सगंज का किया गया निरीक्षण*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 



*व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अभिलेखों के रख-रखाव से लेकर महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध नियंत्रण तक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*



सोनभद्र मुख्यालय पर पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर  पूनम ने दिनांक 03.09.2026 को जनपद सोनभद्र भ्रमण के क्रम में सर्वप्रथम पुलिस लाइन चुर्क का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल द्वारा उन्हें *गार्ड ऑफ ऑनर* दिया गया, जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं, क्वार्टर गार्द, स्टोर रुम, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, आदेश कक्ष, परिवहन शाखा, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, आवासीय परिसर, साफ-सफाई एवं पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, अनुशासन एवं वेलफेयर संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी कैमरे, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

थाने के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने तथा सभी प्रविष्टियों को समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी दबिश, हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा

        निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर मिशन शक्ति रजिस्टर एवं महिला बीट रजिस्टर का अवलोकन किया गया। महिला बीट कर्मियों को महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने तथा साइबर अपराध के प्रति आमजन को निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदया द्वारा थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, सकारात्मक कार्यप्रणाली एवं पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume