Top News

तत्परता से अनपरा पुलिस ने बरामद की महिला की खोई हुई सोने की चेन, महिला को किया सुपुर्द

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
थाना अनपरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला की खोई हुई सोने की चेन को खोजकर उसे सकुशल महिला के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:30 बजे उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ, निवासी मधोशी, परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 50 वर्ष, ऑटो से परासी से काशी मोड़ अनपरा आ रही थीं। काशी मोड़ पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई है, खो गई है अथवा किसी के द्वारा ले ली गई है।

महिला द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने पर थाना अनपरा पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए चेन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने खोजबीन के दौरान सोने की चेन को संबंधित ऑटो में गिरा हुआ बरामद कर लिया। इसके बाद बरामद चेन को महिला उर्मिला देवी के सुपुर्द कर दिया गया।

महिला ने अपनी खोई हुई चेन मिलने पर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

चेन बरामद करने वाली पुलिस टीम में—

प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शशि भूषण, कांस्टेबल अजीत कुमार तथा महिला कांस्टेबल माला शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume