Top News

12 सितम्बर को सोनभद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत: अपने मामले का सरल, सुलभ निस्तारण करायें-ज़िला जज राम सुलीन सिंह

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र।
12 सितम्बर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में जनपद न्यायालय, बाह्य न्यायालय दुद्धी, ओबरा एवं घोरावल तथा राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादों तथा प्री-लिटिगेशन वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा।

सोनभद्र में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में दाम्पत्य विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउन्स से संबंधित परिवाद, बैंक वसूली के वाद एवं ऋण वसूली अधिकरण विषयक वाद, विद्युत विभाग तथा जल विभाग से सम्बन्धित विवाद, लघु वाद जैसे मोटर वाहन से संबंधित चालानी वाद, आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद तथा सिविल वाद इत्यादि से सम्बन्धित मामलों का चयन कर सुलभ व सरल निस्तारण कराया जाएगा। 

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह और सचिव न्यायाधीश राहुल ने आमजनों से 

 अपील की है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग कर अपने मामलों का किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण कराऐं तथा अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाऐ । 

यह जानकारी राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume