Top News

CEIR पोर्टल के माध्यम से 207 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार 

*बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द-*




सोनभद्र
पुलिस द्वारा आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक वापस पहुंचाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रूणवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

       इसी क्रम में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह जुलाई-2026 से अब तक कुल 207 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रूणवाल द्वारा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया। यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं सतत अनुश्रवण का परिणाम है। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई तथा विधिक प्रक्रिया के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया।

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल अथवा निकटतम थाना पर सूचना दें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume