Top News

रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर-*

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था


सोनभद्र जिले में आज रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर एसपी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume