Top News

सावन भर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक पूजन का भव्य समापन

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

251 जड़ी-बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति, भिखारी बाबा आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


सोनभद्र।
रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर के शिव मंदिर में सावन माह भर चले रुद्राभिषेक पूजन एवं आरती कार्यक्रम का पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। हवन-पूजन और आरती के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से भिखारी बाबा आश्रम परिसर गूंज उठा।

आचार्य अमरेश मिश्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका पूर्णिमा पर भव्य समापन हुआ।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति और वातावरण की शुद्धता के उद्देश्य से 251 जड़ी-बूटियों से तैयार हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने भक्तिभाव से हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

आचार्य अमरेश मिश्र को 9001 रुपये की दक्षिणा सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume