Top News

पन्नूगंज पुलिस का डबल धमाका: चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

घर से जेवरात और जियो टावर से कॉपर तार उड़ाने वाले दबोचे गए, 02 जोड़ी पायल, सोने का लॉकेट व 2.9 किलो कॉपर तार बरामद


सोनभद्र।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 जोड़ी पायल, एक सोने का लॉकेट और करीब 2 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्री श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घर में घुसकर जेवरात पर किया हाथ साफ

पन्नूगंज क्षेत्र के तेलाड़ी गांव निवासी जिरवंती के घर में घुसकर चोरों ने 02 जोड़ी पायल, सोने का लॉकेट और 200 रुपये चोरी कर लिए थे। मामले में थाना पन्नूगंज पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक कुमार (25) निवासी पन्नूगंज को तेलाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की 02 जोड़ी पायल और सोने का लॉकेट बरामद हुआ।

जियो टावर से कॉपर तार चोरी, खरीद-फरोख्त करते दो दबोचे

दूसरी घटना में जियो टावर से कॉपर का तार काटकर चोरी किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मनीष कुमार (26) निवासी डुमरिया और प्रह्लाद गुप्ता (23) निवासी ब्लॉक रोड रामगढ़ को सिकड़हवा पुल, भुसौलिया से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों चोरी किए गए कॉपर तार की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। इनके कब्जे से करीब 2 किलो 900 ग्राम कॉपर तार बरामद हुआ।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल राघोवेन्द्र सरकार, कांस्टेबल रोहित यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, कांस्टेबल कामता प्रसाद, कांस्टेबल कीर्ति कुमार एवं कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume