सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 171/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर संजय यादव (20 वर्ष), पुत्र राजेश यादव, निवासी पड़रछ झिरगाडंडी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को शनिवार 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा की गई।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी रेनूसागर उपनिरीक्षक जयशंकर राय तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment