Top News

180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन व डीजल भी बरामद

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा (सोनभद्र)।
थाना अनपरा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (पंजीकरण संख्या WB02AE2672) भी बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹5.35 लाख बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम ककरी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें रखे 20 कार्टनों में कुल 1000 क्वार्टर (180 एमएल प्रति बोतल) गोवा गोल्ड व्हिस्की, कुल 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर "FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY" अंकित था।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मकबूल खान (33 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला, निवासी ग्राम कुंडाई, थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) ने बताया कि वह शराब मध्य प्रदेश से खरीदकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद बोलेरो पिकअप उसने पश्चिम बंगाल से खरीदी है, जिसका स्वामित्व हस्तांतरण अभी शेष है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 72 के अंतर्गत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी जा रही है।

बरामदगी:

20 कार्टन (1000 क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब – कुल 180 लीटर (अनुमानित मूल्य ₹5,35,000)

महिंद्रा बोलेरो पिकअप (WB02AE2672) (अनुमानित मूल्य ₹4,00,000)

₹1,000 नकद

एक ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume