Top News

श्री राम सेवा समिति के पहले अध्यक्ष बने नरेंद्र गुप्ता, पदाधिकारियों ने दी बधाई

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार 

संस्थापक अजीत सिंह की पहल पर सर्वसम्मति से हुआ चयन सौंपी गई संगठन की प्रशासनिक कमान


हनुमान मंदिर में खिचड़ी वितरण से लेकर विशाल भंडारे तक में निभाई निष्ठावान और सक्रिय भूमिका

नर सेवा ही नारायण सेवा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समिति के स्लोगन के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

सोनभद्र / ओबरा। दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स (संवाददाता आशीष मिश्रा)।ओबरा नगर में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा, धार्मिक अनुष्ठान एवं स्वच्छता अभियान का संचालन कर रही श्री राम सेवा समिति के प्रशासनिक संगठन का विस्तार करते हुए नरेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से समिति का पहला अध्यक्ष चुना गया है।संस्थापक अजीत सिंह की पहल पर समिति के सभी मुख्य संरक्षकों, संरक्षकों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नरेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरतलब है कि श्री राम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल खिचड़ी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम अनवरत आयोजित किया जाता है। नरेंद्र गुप्ता समिति के इन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शुरुआत से ही लगातार सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाते आ रहे हैं। हाल ही में 22 अगस्त 2026 को राम मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में भी नरेंद्र गुप्ता ने पूर्ण निष्ठा, कर्मठता और सेवा भाव के साथ अभूतपूर्व योगदान दिया था। उनके इसी निस्वार्थ सेवा भाव और समिति के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्थापक अजीत सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए सर्वथा योग्य माना। प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद नरेंद्र गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने संस्थापक अजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा हमारी समिति का मूल स्लोगन है— कुछ करो ऐसा कि दुनिया करे आपके जैसा। समिति ने नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को सर्वोपरि रखते हुए मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी को मैं तन, मन और धन से पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूँगा। समाज सेवा, धार्मिक आयोजन और जरूरतमंदों की सहायता के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नरेंद्र गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर समिति के सदस्यों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर 

मुख्य संरक्षक बाबू राम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अरविंद शुक्ला, संकट मोचन झा, वीरेंद्र योगी, अमरदीप सिंह,छोटेलाल मिश्रा, दिलीप दत्ता, अनिल गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, अरुण गुप्ता,आशीष मिश्रा, विनय चौबे, करण जोगले विजय कुमार सर्वेश दुबे, महिला मंडल व कार्यकर्ता रीना राय, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे सहित श्री राम सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume