Top News

हरियाली तीज समारोह में श्रीमती संजुला बनीं ‘तीज क्वीन’, श्रीमती गुड़िया रंजन को मिला ‘मिस इवनिंग’ का खिताब

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऊर्जा शक्ति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर जेई क्लब में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 08 जुलाई 2026 की शाम आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती आभा कटिहार तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना चतुर्वेदी एवं शालिनी जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद तीज उत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में आयोजित विशेष प्रतियोगिता में श्रीमती संजुला को ‘तीज क्वीन’ तथा श्रीमती गुड़िया रंजन को ‘मिस इवनिंग’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं गेम प्रतियोगिता में श्रीमती प्रियंका ने प्रथम और श्रीमती नीलू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान निशा चौरसिया, ज्योति, प्रतिभा, श्रेया एवं शशि कला सहित अन्य महिलाओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने पारंपरिक हरियाली तीज की उमंग और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रीमती रेखा देवी, सुनीता चौधरी, सुषमा सिंह एवं श्रीमती चंचला का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संध्या आर्या ने की, जबकि मंच का संचालन श्रीमती सुजाता सिंह द्वारा किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इस दौरान श्रीमती मोना सिंह, रितु झा, नीलू, सुनीता गुप्ता, रेखा जायसवाल एवं सुनीता यादव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

हरियाली तीज के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परंपराओं के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द एवं उल्लास का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume