Top News

सोनभद्र में सड़कों की तस्वीर बदलने की कवायद तेज

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

गड्ढामुक्त सड़कों के साथ सड़क सुरक्षा पर भी जोर, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे चेतावनी बोर्ड व कैट-आई


सोनभद्र।
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देशों के क्रम में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत, पैचवर्क और सुरक्षा संकेतक लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

एसीपी टोलवेज द्वारा सुकृत से मारकुंडी घाटी तक तीन टीमें लगाकर सड़क को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर कैट-आई तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को पहले से सावधान किया जा सके।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा अनपरा-शक्तिनगर, बीजपुर सहित प्रमुख मार्गों पर गड्ढामुक्ति एवं पैच मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्सों में गिट्टी डालकर रोलर से सड़क को व्यवस्थित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस पहल से आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume