सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ पर निःशुल्क पौधरोपण की पहल, हर घर में तुलसी-गिलोय लगाने का आह्वान
ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में भारत स्वाभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति ओबरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोठा टोला निवासी एवं ओबरा परियोजना से सेवानिवृत्त बुद्धि सागर प्रजापति के आवास पर भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान आम, अमरूद, नींबू, केला, बेल, जामुन, अनार, हरसिंगार, अश्वगंधा, शतावरी, अर्जुन, बहेड़ा, तुलसी, नीम एवं गिलोय सहित करीब 15 से 20 फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। लोगों को पौधों के पर्यावरणीय एवं पारंपरिक औषधीय महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
वीरेंद्र योगी ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने का माध्यम है। उन्होंने हर घर में तुलसी, एलोवेरा और गिलोय जैसे पौधे लगाने का आह्वान किया।
महिला पतंजलि योग समिति की ओर से जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ पर निःशुल्क पौधरोपण कराने की पहल भी की जा रही है। अभियान में जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव, योग शिक्षिकाएं मिनाक्षी मौर्य, ऋचा वर्मा, रितिका प्रजापति, ऊषा शर्मा, संजू श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे, रामा चौबे एवं वीणा तथा संरक्षक गीतांजलि चौबे सहित देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, हरिवंश, अनिल, राम-लखन, लालजी, नरेंद्र सिंह और हौसला प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।


إرسال تعليق