सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर मिर्जापुर यासीन खान
विधायक अनुराग सिंह ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया लोकार्पण, छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर शिक्षा के विस्तार पर दिया जोर
मिर्जापुर। विकासखंड नारायणपुर के ग्राम रुपौधां स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होने से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विधायक अनुराग सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, आलोक सिंह, प्रधानाचार्य रामदुलारे सिंह सहित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने नवनिर्मित भवन के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।




Post a Comment