सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
सोनभद्र, 27 अगस्त। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित 26 वर्षीय प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। अभियुक्त को 27 अगस्त को सुबह करीब 10:10 बजे चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना चोपन में पंजीकृत मु0अ0सं0 324/2026 में वांछित था। मामले में धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 35(3), 127(2) बीएनएस तथा 3/4(2), 5(L)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय पुत्र मुन्ना पाण्डेय उर्फ विरेन्दर कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह एवं हे0का0 राजेन्द्र कुमार, थाना चोपन।

Post a Comment