सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना, परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना
सोनभद्र। अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आज दोपहर 1:30 बजे संगठन कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ खनन एवं क्रशर व्यवसायी स्वर्गीय सुभाष मित्तल जी, स्वर्गीय राजेंद्र केसरी जी तथा वरिष्ठ खनन एवं क्रशर व्यवसायी एवं माननीय विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस अवसर पर क्रशर संगठन अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव पिंकू सिंह, मुन्ना सिंह, राजू केसरी, देवेंद्र केसरी सहित बड़ी संख्या में क्रशर व्यवसायी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। शोकसभा का माहौल गमगीन रहा और सभी ने दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


Post a Comment