भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य सम्मान, संतों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर किया सम्मानित
फतेहपुर। शिवसागर सोनकर, अंतरराष्ट्रीय मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत शक्ति केंद्र इसाइन पूर्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से आत्मसात किया।
कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र इसाइन पूर्व के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील कुमार गुप्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव का फूल-मालाओं एवं भगवा वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन की मजबूती और गति का आधार है। सम्मान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत होती है।
इसके उपरांत शक्ति केंद्र संयोजक सुनील कुमार गुप्ता बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने संत-महात्माओं का अंगवस्त्र, मिष्ठान एवं मुद्रा भेंट कर सम्मान किया। संतों के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जय जय श्रीराम और जय जय श्री मन की बात के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आयोजकों की ओर से तहेदिल से हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
















Post a Comment