Top News

इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर ने रेलवे (DTM)से की मुलाकात; रेल परिसर में लगेगा इंडियन बैंक एटीएम, कई योजनाओं पर बनी सहमति।

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर संजय चेतन 




चोपन// इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर ने मंडल यातायात प्रबंधक रंजीत कुमार (DTM) से शिष्टाचार मुलाकात और व्यावसायिक बैठक में 

​रेलवे परिसर में यात्री सुविधाओं के विस्तार और बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एकअहम कदम उठाया गया है।इंडियन बैंक के तरफ से विकाश भवन शाखा प्रबन्धक त्रिशला त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और रेलवे परिसर में नए एटीएम की स्थापना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की ...

​बैठक के दौरान डीटीएम रंजीत कुमार जी ने रेल यात्रियों और परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

​रेल परिसर में एटीएम से सबन्ध में यात्रियों और स्थानीय वेंडरों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द ही इंडियन बैंक का नया एटीएम स्थापित किया जाएगा। DTM ने इसके लिए स्थान आवंटन  की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का भरोसा दिया।

​वित्तीय योजनाओं पर  जोनल हेड ने इंडियन बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत, ऋण और डिजिटल बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी, जिनसे रेल कर्मचारियों और आम यात्रियों को लाभ पहुंचाया जा सके।

​स्टेशन परिसर में 24 घंटे कैश निकासी की सुविधा मिलने से यात्रियों को आपात स्थिति में परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा D T M ने कहा 

"रेलवे परिसर में बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इंडियन बैंक के साथ हुई यह चर्चा सकारात्मक रही है और जल्द ही एटीएम स्थापना सहित अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।"तो वही जोनल हेड ने 

"रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों और रेल कर्मियों को बेहतरीन बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए इंडियन बैंक प्रतिबद्ध है। हम जल्द से जल्द एटीएम सेवा शुरू करने प्रयाश रहेगा इस मौके पर अविसेक सिंह ATM रेलवे ,रमेश गुप्ता चीफ कंट्रोलर ,महेंद्र प्रसाद COS रेलवे ,राकेश चौरसिया TI , इंडियन बैंक जोनल मैनेजर मिर्जापुर के श्री विकेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक सोनभद्र श्री स्लेन बागे मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक राबर्ट्सगंज इंडियन बैंक शाहगंज श्री सुबोध कांत दिवाकर शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक विकास भवन श्रीमती त्रिशला त्रिपाठी ,विजय कुमार व अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहें।।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume