Top News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, रामगढ़ कस्बे में निकाला पैदल मार्च

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 



सोनभद्र,
रामगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को छात्रों ने समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश सचिव अंकित सिंह राठौर व रामगढ़ ग्राम प्रधान बलराज मौर्य के नेतृत्व में कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार,छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और जवाबदेही की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की रामगढ़ नहर से चतरा ब्लाक तक पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे अंकित सिंह राठौर ने कहा कि देश के छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है परीक्षाओ लगातार अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था से लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं वहीं ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुवे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा प्रदेश सचिव अंकित सिंह राठौर एवं ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने सयुक्त रूप से कहा कि छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई बहुत ही मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर ही दम लेंगे उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की आवाज को अनसुना करती रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की इस दौरान प्रदर्शन में आकाश केशरी,अभय गुप्ता,मनोज कुशवाहा,रिंकू मौर्या,विवेक सोनी,साजिद अली,अमन मौर्या,मुस्ताक,आदित्य सोनी, बादल सिंह,अमीन अंसारी,अंकित यादव,रोशन सोनी,अंगद यादव,आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume